दरभंगा, जनवरी 26 -- रामपुर मदन की जर्जर सड़क ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। यह सड़क जिला मुख्यालय को बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है, लेकिन इसकी बदहाली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाता है। सड़क की बदहाली का असर स्थानीय व्यवसाय पर भी पड़ रहा है, जिससे लोगों की आमदनी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि त्वरित गति से सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए, सड़क को चौड़ा किया जाए और पक्के नालों का निर्माण कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शहर से सटे जिला मुख्यालय को बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क रामपुर मदन इलाके में बदहाल स्थिति का दंश...