हाजीपुर, अक्टूबर 13 -- भगवानपुर। संवाद सूत्र भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरा गांव में भूमि विवाद में बीते शनिवार को हुई गोली कांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना में इस्तेमाल किए गए लाईसेंसी बंदूक, 22 जिंदा कारतूस, एक खोखा, कॉवर लगा 2 चाकू, एवं एक बड़ा दाव के साथ दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुमार अभिषेक पिता चंदेश्वर प्रसाद सिंह एवं चंदेश्वर प्रसाद सिंह पिता स्व.बैधनाथ सिंह आदि बताया गया है। मामले की प्राथमिकी वादी नीरज कुमार पिता स्व.लालबाबु सिंह के लिखित बयान पर कांड संख्या 297/25 के दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...