मुरादाबाद, मार्च 3 -- रामपुर में कचहरी परिसर में वकीलों के चेंबर तोड़ने को लेकर मुरादाबाद के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। रामपुर में चेंबर विवाद को लेकर हाईकोर्ट संघर्ष समिति के अध्यक्ष रोहिताश्व अग्रवाल ने वेस्ट यूपी में हड़ताल का निर्णय लिया था। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव अभिषेक भटनागर का कहना है कि रामपुर में वकीलों के चेंबर तोड़ कर न्याय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि यह जमीन न्याय पालिका के क्षेत्र में नहीं आती। ऐसे में वकीलों के चेंबर तोड़कर परेशान किया जा रहा है। इस विरोध में सोमवार को तमाम वकील हड़ताल पर रहे। रामपुर प्रकरण के चलते वकीलों ने आज विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य नहीं किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.