मुजफ्फर नगर, मई 2 -- रामपुर तिराहा पर 108 उपाध्याय गुप्तिसागर महाराज का मंगल प्रवेश हुआ, जहां चौड़ी गली जैन समाज के पदाधिकारी श्रीफल चढ़ाकर, चौड़ी गली श्री दिगम्बर जैन आने हेतु निमंत्रण दिया गया। इस अवसर अशोक जैन, अमित जैन एड., प्रवीण जैन, अशोक कुमार जैन, नवीन जैन, सिद्धान्त जैन आदि उपस्थित रहे। संध्या पर आचार्य 108 सराकोधारक ज्ञान सागर के सम्पूर्ण जीवन को दर्शाती एक नाटिका प्रस्तुत की गयी। जिसमें दर्शाया गया कि कैसे बालक उमेश आचार्य ज्ञानसागर बने जिसमे बालक, ब्रह्मचारिणी, क्षुल्लक, ऐलक, उपाध्याय और अन्त में आचार्य ज्ञानसागर बने तथा अपनी ज्ञानगंगा से लोगो का जीवन सुधारा। शनिवार प्रात: 108 उपाध्याय गुप्तिसागर महाराज चौड़ी गली स्थित जैन मंदिर पहुचेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...