मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- रामपुर तिराहाकांड से जुड़े सरकार बनाम एसपी मिश्रा व सरकार बनाम ब्रजकिशोर मामले में कोर्ट में हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 11 मार्च की तिथि नियत की है। एक अक्टूबर 1994 की रात्रि पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। टकराव होने पर पुलिस ने आंदोलनकारियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गयी थी, जबकि महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप भी लगे थे। इस मामले में सीबीआई की तरफ हाईकोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए गए थे। सीबीआई के लोक अभियोजक धारा सिंह मीणा ने बताया कि सरकार बनाम एसपी मिश्रा व सरकार बनाम ब्रजकिशोर मामले में सोमवार को हडताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। दोनों मामले में सुनवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.