मुजफ्फर नगर, मई 9 -- मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहाकांड से जुड़े सरकार बनाम एसपी मिश्रा व ब्रजकिशोर मामले में सुनवाई नही हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 19 मई की तिथि नियत की है। 1 अक्तूबर 1994 की रात्रि पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप भी लगे थे। इस मामले में सीबीआई की तरफ हाईकोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए थे। सरकार बनाम एसपी मिश्रा व ब्रजकिशोर मामले की सुनवाई एसीजेएम प्रथम देवेन्द्र फौजदार की कोर्ट में चल रही है। दोनों मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट में सुनवाई के लिए 19 मई की तिथि नियत की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.