मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- रामपुर तिराहाकांड से जुड़े सरकार बनाम ब्रजकिशोर मामले में बचाव पक्ष ने अपनी बहस की, जबकि सरकार बनाम एसपी मिश्रा में कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 20 अगस्त की तिथि नियत की है। एक अक्तूबर 1994 की रात्रि पृथक राज्य की मांग के दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। आरोप है पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप भी लगे थे। इस मामले में सीबीआई की तरफ से हाईकोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए थे। उत्तराखंड सघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि बुधवार को सरकार बनाम ब्रजकिशोर मामले में कोर्ट मे बचाव पक्ष ने अपनी बहस की, जबकि एसपी मिश्रा मामले में कोई सुनवाई नहीं हो सकी। दोनों मामलों में सुनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.