गोपालगंज, फरवरी 17 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टेंग्राही गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक किसान की मौत हो गई। मृतक इसी गांव के 62 वर्षीय वीरेंद्र यादव थे। घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह नाव से गंडक नदी के उस पार भगवानपुर गांव स्थित खेत को देखने के लिए गए हुए थे। वहां से वापस नाव पर सवार होकर लौट रहे थे। नाव से उतरने के बाद वह अपने घर के लिए चले तो रास्ते में अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाकर इलाज के लिए आनन-फानन में मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। उधर ,परिवार के सदस्य और महिलाएं मॉडल सदर अस्...