प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को छह मैच खेले गए। रामपुर छात्रवास-विवेक अकादमी, प्रतापगढ़-झांसी छात्रावास की टीमें अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गईं। पहला मैच भदोही और अयोध्या के बीच खेला गया। अविनाश प्रिंस, अर्पित यादव के एक-एक गोल की मदद से भदोही ने तीन गोल कर दिए। जबकि अयोध्या के खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रहे। दूसरा मैच रामपुर छात्रावास और प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। रामपुर ने प्रियांशु के दो गोल की मदद से मेजबान प्रतापगढ़ से 2-0 से जीत लिया। तीसरा मैच करमपुर और आजमगढ़ के बीच खेला गया। करमपुर के लिए रवि राजभर ने दो और सौरभ यादव ने एक गोल किया। जबकि आजमगढ़ के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। चौथा मैच झांसी छात्रावास और प्रयागराज के बीच खेला गया। झां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.