किशनगंज, मई 14 -- किशनगंज, संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम मंगलवार की अहले सुबह रामपुर चेक पोस्ट से कार से ले जाया जा रहा 92.250 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है। जप्त शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी ललित सरकार पूर्णिया जिले के कस्बा व मोहम्मद फिरोज पूर्णिया जिले के गढबनैली का निवासी है। टीम में उत्पाद निरीक्षक डॉ सुनील कुमार व अन्य उत्पाद कर्मी शामिल थे। उत्पाद टीम को बंगाल से किशनगंज के रास्ते शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर उत्पाद टीम रामपुर चेक पोस्ट व किशनगंज - बहादुरगंज पथ पर कदमरसुल व ब्लॉक चौक के पास तैनात हो गई। तभी एक कार बंगाल से रामपुर चेक पोस्ट होते हुए आगे बढ़ रही थी। वाहन चालक को रुकवा कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से शराब बरामद किया गया। शराब बरामद होते ही वाहन पर सवार दोनों युवकों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.