किशनगंज, सितम्बर 8 -- किशनगंज। संवाददाता सदर थाना पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के रामपुर चेक पोस्ट के पास से अवैध लॉटरी टिकट के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया आरोपी मोहम्मद कलाम खगड़ा का रहने वाला है। यह कार्रवाई रविवार को की गयी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से किशनगंज शहर में लॉटरी को लाया जा रहा है। सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस रामपुर चेक पोस्ट के पास पहुंची। तभी एक युवक बाइक से शहर में प्रवेश कर रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से 340 पीस लॉटरी टिकट बरामद किया गया। मामले आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। वहीं अवैध रूप से लॉटरी का कारोबार किए जाने व लॉटरी टिकट बेचे जाने की सूचना पर इन दिनों लगातार एसपी सागर कुमार के अनुश्रवण में कार्रवाई की जा रही है। गठित टीम के द्वारा पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.