जहानाबाद, अगस्त 3 -- अरवल निज संवाददाता। करपी प्रखंड के ग्राम पंचायत रामपुर चाय के सामने नाला में तटबंध टूटने से हजारों बीघा जमीन में धान की फसल बर्बाद हो गई। यह शिकायत अरवल जिला विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने की है। प्रभावित किसानों से मुलाकात करने के बाद उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से यह बताया गया था कि औरंगाबाद जिला से पिरू नाला से सटे अरवल जिला पिडहो नाला आहार से जय मंगल बिगहा नाला तक दोनों तटबंधों को मजबूत करते हुए आठ जगह डैम का निर्माण किया जाए। लेकिन सरकार और प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। किसानों की फसल मारी जा रही है। मनोज सिंह यादव ने कहा कि नाला के दोनों तटबंधों को मजबूत करते हुए पटवन हेतु डैम का निर्माण किया जाए ताकि समस्या का समाधान हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.