बेगुसराय, जनवरी 25 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। खोदावन्दपुर में सरस्वती पूजा के उत्सवी माहौल के दौरान प्रतिमा विसर्जन के क्रम में दो युवकों के नदी में डूबने से हुई मौत के बाद प्रखंड क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। फफौत व बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के दो घरों के चिराग बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि सरस्वती मां की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान शनिवार की शाम हुए हादसे में आठ युवक डूब गए थे जिनमें छह ने तैरकर अपनी जान बचायी जबकि दो युवक डूब गए। डूबे दोनों युवकों के शव मिलते ही रविवार को परिजनों में कोहराम मचा गया। डूबे युवकों में एक की पहचान फफौत गांव के वार्ड नंबर छह निवासी रामबालक महतो के 17 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में की गई है। उसकी मौत की खबर सुनकर मां गीता देवी, वृद्ध दादी चंपा देवी, पिता रामबालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.