सुल्तानपुर, जुलाई 4 -- चांदा। गुरुवार रात भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्षो की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। चांदा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में गुरुवार की रात में भूति विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गये। जिसमे एक पक्ष से हरखाली गौतम व दूसरे पक्ष से भागीरथी यादव के परिजनों के बीच वाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों से लाठी डंडे निकल आये और जमकर मार पीट हुआ। मामले में कई लोग घायल हो गये। दोनों पक्ष रात में ही चांदा कोतवाली पंहुचा। जिसमे एक पक्ष से हरखाली, अमरावती, अशोक, कुन्दन, अमित व दूसरे पक्ष से सोनू यादव घायल हुए। दोनों पक्षों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। कुंदन व अमित को चिकित्स...