रामपुर, अक्टूबर 11 -- स्वार रोड पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने रिटायर्ड शिक्षक को रौंद डाला। रिटायर्ड शिक्षक अपनी साइकिल से घूमने के लिए जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शिक्षक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। हादसा अजीमनगर थाना क्षेत्र के स्वार रोड स्थित बानी मैरिज हॉल खौद के पास हुआ। खौद का मझरा निवासी शंकर लाल सैनी उम्र 70 वर्ष रिटायर्ड शिक्षक थे। शुक्रवार दोपहर रिटायर्ड शिक्षक अपनी साइकिल से घूमने के लिए चौराहे पर जा रहे थे। बताते हैं बानी मैरिजहॉल खौद के पास किसी अज्ञात वाहन उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद रिटायर्ड शिक्षक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज उत्तम मलिक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर...