रामपुर, जनवरी 13 -- हॉकी छात्रावास के हॉकी प्रशिक्षु मानवेंद्र प्रताप सिंह का नेशनल उत्तर प्रदेश हॉकी टीम में चयन हुआ है। इस हॉकी की नेशनल प्रतियोगतिा का आयोजन राजस्थान के ग्राम उदयपुर में 12 से 17 जनवरी तक किया जा रहा है। मानवेंद्र ने पिछले वर्ष भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। मानवेंन्द्र प्रताप सिंह वर्तमान में राजकीय बाकर इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। मानवेंद्र के नेशनल उत्तर प्रदेश हॉकी टीम में चयन की खबर से खेल प्रेमियों में एवं खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्कूल के सभी अध्यापकों ने खुशी जाहिर की तथा मानवेन्द्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही मानवेंद्र के प्रशिक्षक संतोष कुमार एवं राजेंद्र सिंह रावत ने भी उन्हें शुभकामनायें प्रेषित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...