रामपुर, फरवरी 24 -- रामपुर। रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की बेटी नवाबजादी बिरजीस लका बेगम का इंतकाल हो गया। उनके निधन से शाही परिवार को गहरा दुख पहुंचा है। नवाबजादी बिरजीस लका बेगम की तीन बेटियां हैं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि नवाबजादी बिरजीस लका बेगम का जन्म रामपुर में 20 जनवरी 1934 को हुआ था। 23 फरवरी 2026 को उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली। सोमवार को ही उन्हें दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनकी तदफीन में काफी लोग शामिल हुए। नवाबजादी के निधन से रामपुर के शाही खानदान के लोगों को गहरा दुख पहुंचा है। दफन में शामिल हुए अंतिम शासक के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने अपनी फूफी के निधन को पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.