रामपुर, मार्च 4 -- यूपी-112 सेवा में सातवीं बार भी रामपुर पुलिस ने प्रदेश ने प्रथम स्थान बरकरार रखा है। हालाकिं,इस बार द्वितीय और तृतीय स्थान पर भी मंडल के ही दो अन्य जिले रहे है। द्वितीय स्थान पर संभल और तृतीय स्थान पर अमरोहा रहा है। जबकि,मुरादाबाद और बिजनौर की स्थिति बहुत खराब रही है। जिले में यूपी-112 के 51 वाहन है। जिसमे 36 चार पहिया और 15 दो पहिया वाहन शामिल है। जिनको जिले के 18 थानों के हिसाब से संचालित किया जाता है। इनमें नए आए वाहनों की छत पर हाईटेक कैमरे लगवाए गए है। इन यूपी-112 वाहनों पर किसी से झगड़ा हो,कहीं गोली चले,चोरी या लूट समेत अन्य सभी प्रकार की सूचना मिलती है। जिसके बाद यूपी-112 पुलिस को समय का ध्यान रखते हुए घटनास्थल पर पहुंचना होता है। मौके पर पहुंच रही टीम का रिस्पांस टाइम दर्ज किया जाता है। इसकी शासन की ओर से मानिर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.