देवरिया, सितम्बर 7 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले की रामपुर कारखाना पुलिस ने रविवार को नदी किनारे छापेमारी कर अवैध पटाखे का जखीरा पकड़ा है। दशहरा और दिवाली में अवैध पटाखे बनाकर बेचने के लिए जमाखोरी की गई थी। 5 साल पहले भी इसी गांव से पुलिस ने अवैध पटाखा बरामद किया था। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर ने छानबीन किया और मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। अक्टूबर महीने में दशहरा और दीपावली त्योहार के मद्देनजर अवैध पटाखा बनाने वालों ने मुनाफा खोरी के लिए अपना काम शुरू कर दिया है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ स्थित छोटी गंडक नदी किनारे अवैध पटाखा बनाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर रामपुर कारखाना थानेदार अभिषेक कुमार राय और महुआडीह थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने छापेमारी किया। नदी किनारे खरपतवार के अंदर छुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.