देवरिया, मार्च 16 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर कारखाना के एक प्लंबरिंग ठेकेदार की मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सतना में बाइक से साइट पर जा रहा था। कार से कुचलने के कारण घटनास्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के गुदरी वार्ड निवासी गोल्डेन यादव 22 वर्ष पुत्र रामविलास यादव मध्य प्रदेश के सतना में प्लंबरिंग ठेकेदार का काम करता था। वह शनिवार को एक कारीगर के साथ अपने साइट पर बाइक से जा रहा था। बताया जा रहा है कि सतना के समीप तेज गति से आ रही एक कार ने उसको रौंद दिया। हादसे में आजमगढ़ का कारीगर बाल बाल बच गया, जबकि गोल्डन कार के नीचे पूरी तरह कुचल गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। मौत की जानकारी मिलते ही पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.