रुद्रपुर, जनवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रामपुर कारखाना (देवरिया) से पूर्व भाजपा विधायक कमलेश शुक्ला का शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 75 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही देवरिया, रुद्रपुर सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्वार में किया जाएगा। कमलेश शुक्ला मूल रूप से देवरिया जिले के भेड़ी शुक्ल गांव के निवासी थे। उन्होंने उत्तराखंड के रुद्रपुर को अपनी कर्मभूमि बनाया। वर्ष 2017 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर रामपुर कारखाना (देवरिया) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और विजयी रहे। विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए। शुक्ला उ...