खगडि़या, जनवरी 4 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर ग्राम कचहरी के उपसरपंच आसमा खातून की रविवार की सुबह अपने पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन पर गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद मुखिया कृष्णानंद यादव,सरपंच नूर आलम, ग्राम कचहरी के न्यायमित्र प्रेमलता कुमारी, सचिव सोनी प्रियंका, पंच दीपनारायण ठाकुर, निरंजन पंडित, पंचायत समिति सदस्य चंदा मिश्रा, कैलाश साह सहित कई गणमान्य लोगों ने दुख व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...