अयोध्या, मार्च 28 -- अयोध्या,संवाददाता। भगवान राम के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में चिलचिलाती धूप के कारण किसी तरह की कठिनाई न हो इसके लिए श्रृंगारहाट से रामपथ के गेट नंबर तीन तक मैटिंग बिछाई जाएगी और उस पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। यह निर्देश नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नवरात्रि एवं रामनवमी मेला की तैयारी बैठक में मुख्य अभियंता सिविल एवं सहायक अभियंता जलकर को दिए। अयोध्या का प्रसिद्ध चैत्र रामनवमी मेला आगामी 30 मार्च से प्रारंभ होकर छह अप्रैल राम जन्मोत्सव तक निरंतर चलेगा,जिसमें प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इस मेले के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने धर्मपथ,भक्तिपथ,दर्शन पथ एवं घाटों पर स्थापित वाटर कियास्क,वाटर एटीएम एवं स्टैंड पोस्ट का निरीक्षण कर 28 मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.