गुमला, दिसम्बर 23 -- गुमला। रामन्या फाउंडेशन द्वारा कक्षा षष्ठ से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2024-25 का आयोजन यहां लूथरन मध्य विद्यालय गुमला में किया गया। परीक्षा में जिले के कुल 450 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। फाउंडेशन द्वारा यह परीक्षा बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक छह माह में आयोजित की जाती है। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एक वर्ष तक निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाएं, टैबलेट, प्रमाण पत्र तथा 600 से 1500 रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही दिव्यांग और अनाथ बच्चों को विशेष लाभ के साथ नि:शुल्क छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाएगी।संस्था का मुख्य उद्देश्य पढ़ेंगे, पढ़ाएंगे, उन्नत समाज बनाएंगे को साकार करना है। परीक्षा के सफल आयोजन में संस्था के न...