गढ़वा, अप्रैल 5 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चतुर्भुजी भगवती मंदिर के प्रांगण में रामनवमी पर्व को हर्षोल्लास मनाने और मां चतुर्भुजी भगवती मंदिर परिसर में एक माह तक चलने वाले मेले की तैयारी के लिए मंदिर विकास समिति और प्रशासन की संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रशांत कुमार ने की। बैठक में थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों और विभिन्न अखाड़ों से निकलने वाले जुलूस को शांति पूर्वक और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने की जिम्मेवारी हम सभी लोगों की है। हम कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे किसी की भावना आहत हो। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.