जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार स्थित सामाजिक और शैक्षणिक संस्था भारतीय तरुण संघ इस वर्ष रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर विशेष रूप से तैयार है। संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को संध्या 6 बजे एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बार की रामनवमी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र का सुप्रसिद्ध जय बजरंग ढोल ताशा पथक दल होगा। इस दल में शामिल 40 मराठी महिला कलाकार जय श्रीराम के उद्घोष के साथ ढोल ताशा की अद्भुत प्रस्तुति देंगी। भारतीय तरुण संघ की ओर से शोभायात्रा की सभी तैयारियां कर ली गई है। रामनवमी पर रविवार दोपहर 12 बजे से अतिथि सत्कार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे से श्रद्धालुओं के लिए भोग वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.