रांची, अप्रैल 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के पुंदाग आर्यन नगर की रहने वाली रिंकी देवी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत एक लाख के जेवरात चुराकर फरार हो गए। वारदात को चोरों ने रविवार को उस समय अंजाम दिया, जब रिंकी परिवार के साथ रामनवमी की शोभायात्रा देखने के लिए घर से निकली थी। रिंकी ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिंकी ने पुलिस को बताया कि वह रामनवमी की शोभायात्रा देखने के लिए रविवार को घर बंद कर निकली थी। गार्ड ने फोनकर उन्हें बताया कि उनके घर का गेट खुला हुआ। वेलोग शाम चार बजे घर पहुंचे तो देखा के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा में रखे 20 हजार नगदी के अलावा मंगलसूत्र, लॉकेट, चांदी के पायल समेत अन्य चीजें गायब थीं। इसके बाद वह पुंदाग ओपी पहुंचीं और मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.