आरा, अप्रैल 5 -- आरा, एसं। रामनवमी पर आरा शहर के विभिन्न इलाकों में आज रविवार को शोभा यात्रा प्रस्तावित है। शोभा यात्रा आरा शहर के कई मार्गों से निकलने की सूचना है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आज रविवार सुबह 10 बजे से रात्री 12 बजे तक कई फीडरों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शहर की पूर्वी गुमटी पीएसएस, धरहरा पीएसएस, पावरगंज (गोढ़ना रोड), पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस व जापानी पीशएश से लगभग 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है। बिजली विभाग की ओर से सभी आम लोगों से अनुरोध किया गया है कि लोग पानी की व्यवस्था कर लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.