पूर्णिया, मार्च 28 -- धमदाहा, एक संवाददाता। ईद उल फितर एवं रामनवमी शोभायात्रा को लेकर अनुमंडल मुख्यालय स्थित धमदाहा थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक की गई। अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी, अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार, थाना अध्यक्ष सरोज कुमार की मौजूदगी में आहूत बैठक में ईद उल फितर एवं रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों से विचार- विमर्श किया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने उपस्थित लोगों के बीच सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं शोभा यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानी पर प्रकाश डाला। कहा कि शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाए जाने पर ना सिर्फ पूर्ण प्रतिबंध हैं, बल्कि धारदार पारंपरिक हथियार के प्रदर्शन पर पूर्णत: रोक है। वहीं बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.