मोतिहारी, अप्रैल 6 -- सिकरहना, निज संवाददाता। रामनवमी व दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर शनिवार की संध्या ढाका सहित ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीओ साकेत कुमार व डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में बीडीओ डॉ. मो. इस्माइल अंसारी, सीओ अर्चिता भारती, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, इंस्पेक्टर धनंजय कुमार नर्दिोष सहित काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी व दुर्गा पूजा मनाने का संदेश दिया गया। रामनवमी के अवसर पर रविवार को ढाका में रक्सा से प्रखंड कार्यालय के समीप तक जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें काफी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.