बिहारशरीफ, मार्च 25 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के चेरों श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में रामनवमी के अवसर पर छह अप्रैल को पूजा-अर्चना होगी। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। ठाकुरबाड़ी के अध्यक्ष मुकेश चौधरी व सचिव नाजुक सिंह ने ठाकुरबाड़ी के प्रमुख सदस्यों के साथ तैयारी को लेकर बैठक कर विचार-विमर्श किया। सचिव नाजुक सिंह ने बताया कि श्रीराम सबके आदर्श हैं। लोगों ने उनकी जीवनगाथा से त्याग, प्रेम और समर्पण की सीख लेनी चाहिए। बैठक में ससौर पंचायत की मुखिया कुमारी प्रेमलता, विजय कुमार सिंह, प्रियेश कुमार, शिवम कुमार, गुलाब सिंह व अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.