पलामू, अप्रैल 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण रामनवमी मनाने को लेकर शनिवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ला में डीसी एवं एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर अस्पताल चौक, सतार सेठ चौक, कन्नीराम चौक, मुस्लिम मुहल्ला, तेली पट्टी जोरावर राम चौक, जय भवानी सिंह चौक,जिला स्कूल चौक छहमुहान होते हुए थाना परिसर में समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान डीसी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सजग है। रामनवमी पर्व श्रद्धा, भक्ति व उत्साह से मनाने की जरूरत है। शांति में अगर किसी ने खलल डालने की कोशिश की तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त ने कहा कि रामनवमी पर्व को लेकर पूरे जिले में एहतियायत बरती जा रही है। पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए व्यापक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.