सीवान, अप्रैल 18 -- सिसवन। प्रखंड के चैनपुर बाजार स्थित श्रीराम चौक पर चलने वाले नौ दिवसीय श्रीराम महोत्सव महायज्ञ की पूर्णहुती बुधवार को की गई। पूर्णाहुति के बाद महा भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय निवासी गोपालजी पांडेय ने बताया कि यज्ञ आचार्य लक्ष्मीनिधि मिश्र के देख-देख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवमी तिथि को यज्ञ का पूणाहुति किया गया। इसके बाद महा भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें वृद्ध, बच्चे, ब्राह्मण को भोज करने के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। गुरुवार को दोपहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...