हजारीबाग, मार्च 20 -- बड़कागांव प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत सोनबरसा विस्थापित नवनिर्मित नगर बधरिया के ग्रामीणों के द्वारा रामनवमी पूजा मनाने को लेकर एक बैठक की गई। जिसका संचालन जगन्नाथ साहू ने किया। बैठक में सर्व समिति से रामनवमी पूजा धूम-धाम से मनाने व पूजा में झांकी एवं जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। पूजा मनाने को लेकर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार साव, सचिव तिलेश्वर साव, कोषाध्यक्ष चोहन साव को बनाया गया। बैठक में बसंत साव, दीपक कुमार साव, उमेश कुमार साव, भोला साव, रवि कुमार, अजय राही, पप्पू सोनी, आनंद राणा, सुनील पासवान, अजय कुमार, पप्पू कुमार, सुनील कुमार राम के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.