नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामेश्वरम द्वीप और भूमि क्षेत्र के बीच रेल संपर्क की सुविधा प्रदान करने वाले पंबन समुद्री पुल का उद्घाटन किया और नई रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने रामेश्वरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। इस दौरान, उन्होंने कहा कि पंबन पुल व्यापार और यात्रा दोनों को आसान बनाएगा। वहीं, फसलों पर एमएसपी और किसानों की अन्य मांगों के लिए 131 दिन से अनशन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद आज अनशन खत्म कर दिया। फतेहगढ़ साहिब की सरहिंद अनाज मंडी में किसान महापंचायत में उन्होंने इसका ऐलान किया और पानी पिया। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए रविवार की टॉप-5 न्यूज...रामनवमी पर VHP ने संभल में पहली बार निकाली शोभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.