बांका, मार्च 18 -- बौंसी, निज संवाददाता। मंदार क्षेत्र में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां आरंभ कर दी गई है। मंदार क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। थाना मोड़ समीप काली स्थान के पास से शोभा यात्रा निकाली जायेगी। जिसको लेकर थाना रोड में व्यवसायिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव सिंह की अध्यक्षता में शोभा यात्रा निकालने को लेकर बैठक हुई। अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर घोड़ा, बैंड बाजा एवं डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा थाना मोड़ समीप काली मंदिर के पास से निकालकर पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण कराया जायेगा। आयोजन से जुड़े लोगों के द्वारा पूरे बाजार क्षेत्र में भगवा झंडा लगाने का कार्य किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये किशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.