गिरडीह, अप्रैल 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। हिंदुओं का प्रमुख त्योहार रामनवमी रविवार को पूरे जिले में आस्था के साथ मनाया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयघोष से रामनवमी पर शहर व गांव राम की भक्ति में डूबा हुआ है। हर ओर जय श्रीराम का नारा गूंज रहा है। रामनवमी पर रविवार सुबह को विभिन्न जगहों से रामभक्त हाथ में लाठी, तलवार आदि लेकर जय श्रीराम का नारा लगाते हुए शहर के बड़ा चौक पहुंचे। यहां पुरुष के अलावा महिला भक्तों ने भी लाठी खेल का प्रदर्शन किया। ढोल तासे की धुन पर रामभक्तों ने लाठी खेल का प्रदर्शन किया। बड़ा चौक पर लड़कियों ने भी रामनवमी पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। लड़कियों ने लाठी खेलते हुए नारी शक्ति का प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.