चंदौली, अप्रैल 7 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के नौवे दिन रामनवमी पर रविवार को मॉ सिद्धिदात्री का विधि विधान से पूजा किया गया। इस दौरान घरों में स्थापित मॉ का व्रती पूजा और हवन कर परिवार का मंगल कामना किये। वही मंदिरों में भीड़ भाड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मी जगह- जगह मुस्तैद रहे। चैत नवरात्र के नौवे दिन रामनवमी का त्योहार भगवान राम को समर्पित किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धदिात्री की पूजा होती है। राम नवमी का त्योहार भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम श्रीहरि विष्णु के सातवें अवतार है। इनके प्रति अटूट श्रद्धा के कारण यह दिन श्रीराम की भक्ति के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस क्रम में रविवार की भोर से ही देवी मंदिरों में मॉ सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा किया गया। वही नौ दिनवसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.