सासाराम, अप्रैल 7 -- नोखा, एक संवाददाता। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामनवमी पर सोमवार को स्टेशन रोड स्थित महावीर मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर परिषद सहित ग्रामीण इलाकों की सभी पूजा कमेटियों ने एकजुटता का परिचय दिया। विभिन्न आकृतियों की झांकी व गाजे-बाजे के साथ जय श्रीराम का जयघोष करते हुए जुलूस में शामिल हुए। शोभा यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी भीड़ बढ़ती जा रही थी। काली मंदिर के समीप पहुंचते ही भीड़ दोगुनी बढ़ गई। इस दौरान व्यवसायियों ने जलपान की व्यवस्था की थी। छत से महिलाएं शोभा यात्रा में पुष्पवर्षा कर रही थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.