पटना, अप्रैल 7 -- प्रखंडों में रविवार को रामनवमी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बिहटा से मोकामा तक जय श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। रामनवमी के मौके पर मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरुपुर, फतुहा, मसौढ़ी, पुनपुन, धनरुआ, पालीगंज, बिक्रम, बिहटा, मनेर और अन्य प्रखंडों में झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालु जय श्रीराम का नारा लगाते रहे। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं को स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। बाढ़ में मुख्य आकर्षण भगवान राम की प्रतिमा रही जो अयोध्या मंदिर की तर्ज पर बनाया गया था। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। बाढ़ में निकाली गई शोभायात्रा में बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और पूर्व सांसद आनंद मोहन ने भी शिरकत की। बख्तियारपुर में मुख्य पार्षद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.