प्रधान संवाददाता, अप्रैल 5 -- रामनवमी पर छह अप्रैल को पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में चार से पांच लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर का पट पांच अप्रैल (शनिवार) को रात दो बजे से खोल दिया जाएगा और यह लगभग 22 घंटे तक खुला रहेगा। मंदिर आने वाले लगभग दो लाख भक्तों के बीच नि:शुल्क हनुमान चालीसा का वितरित किया जाएगा। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर में पुजारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। मंदिर में रामनवमी के दिन चार पुजारी रहेंगे। अतिरिक्त पुजारी आयोध्या से बुलाए गए हैं। मंदिर की ओर से स्वयंसेवक, सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को पंक्तिवद्ध होने और पंक्ति को ठीक करने के लिए तैनात किए गए हैं। इनकी संख्या करीब 800 होगी। सीसीटीवी से भीड़ की मॉनिटरिंग होगी। मंदिर परिसर के बाहर प्राथमिक उपचार केंद्र और पांच एंबुलेंस की व्यवस्था रखी गई है। एंबुलेंस मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.