खगडि़या, अप्रैल 7 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि रामनवमी पर्व के अवसर पर पूरा शहर भगवामय हो गया। चारों तरफ़ जय श्री राम उद्घोष से गूंज उठा गगन। श्री राम शोभा यात्रा में सदर विधायक छत्रपति यादव, एकलव्य फिजिकल एकेडमी के संचालक निरंजन कुमार तथा एकलव्य के प्रशिक्षणार्थी युवक व युवतियां भी शरीक हो नगर भ्रमण किया। जगह जगह श्री राम शोभा यात्रियों के लिए श्रद्धालुओं द्वारा ठंडा पेय जल की व्यवस्था गर्मी में राहत पहुंचा रही थी। मौके पर विधायक छत्रपति यादव ने मीडिया से कहा रामनवमी पर्व के अवसर पर लोगों को भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की कसमें खानी चाहिए। पिता और भाई के साथ कैसा बर्ताव होना चाहिए, श्री राम से सीखें। सिर्फ नारा लगाने से नहीं होगा उस पर अमल करने से होगा। इससे परिवार,समाज और देश का कल्याण होगा। डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा देश में अमन चैन और शा...