धनबाद, मार्च 24 -- जोडापोखर। डिगवाडीह पंचमुखी हनुमान मंदिर में रामनवमी को सफल बनाने लेकर रविवार की संध्या बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शंकर साव ने की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी मंदिर से रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।जुलूस मंदिर के प्रांगण से निकलकर बरारी मोड़ होते हुए डिगवाडीह 12 नंबर से पुनः मंदिर परिषर पहुंचेगी जिसमे हजारों की संख्या में भक्त भाग लेंगे। इस अवसर पर मंदिर में हवन पूजन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश यादव, मंटू पांडेय, झुना यादव, अमृत मोदी,राजू कुंडू,निवारण प्रमाणिक,मुन्ना खरवार आदि लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.