बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता केंद्रीय रामनवमी महोत्सव समिति की बैठक महेश्वरी देवी परिसर में आयोजित की गई। जिसमें 30 मार्च से प्रारंभ होने वाले नवरात्र और 6 अप्रैल को रामनवमी महोत्सव की शोभायात्रा को लेकर चर्चा की गई। कार्यकारिणी का गठन किया। सर्वसम्मति से रमेश त्रिपाठी को अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय को महामंत्री चुना गया। मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक चंद्र मोहन बेदी,संरक्षक प्रभाकर सिंह चंदेल की उपस्थित में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पंडित रमेश त्रिपाठी को अध्यक्ष एवं अभिषेक पांडेय को महामंत्री चुना गया। कार्यक्रम संयोजक अमित सेठ भोलू द्वारा नई समिति से आग्रह किया गया कि पूरे शहर में सघन जनसंपर्क कर सभी लोगों को 6 अप्रैल रामनवमी महोत्सव महोत्सव की शोभा यात्रा में आने का निमंत्रण दें एवं सभी से अपील करें कि ...