अयोध्या, अप्रैल 6 -- रामनवमी पर सूर्य तिलक के बाद शाम को अयोध्या नगरी दीपों से जगमगा उठी। रविवार की शाम को सरयू नदी किनारे दो लाख दीपों को जलाया गया। अयोध्या नगरी का नजारा देखकर माना ऐसा लग रहा था कि जैसे फिजाओं में भक्ति रस घुल गया हो। मंदिर में शंखनाद हो रहे थे। रामनवमी को लेकर अयोध्या को इस तरह से सजाया गया था जैसे पूरी नगरी ही राममय हो गई हो। बतादें कि रामनवमी पर अयोध्या में प्रभु श्री राम लला का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 12:00 बजे राम जन्मोत्सव के साथ ही सूर्य अभिषेक से श्री राम की जयकारे लगे। पुराने जाने पहचाने रास्ते से विचरण करती भगवान भास्कर की तेजोमय रश्मियां घड़ी की सभी सुइयों के इकट्ठे होते ही जैसे ही बालक श्रीराम लला के ललाट पर प्रतिष्ठित हुईं प्रभु के समक्ष उपस्थित श्रद्धालुगण प्रसन्नता से झूम उठे। गगनभेदी जयकारो...