देवघर, अप्रैल 7 -- जसीडीह। जसीडीह शहरी और ग्रामीण इलाके में रविवार को रामनवमी को लेकर हनुमान मंदिर में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन किया गया।इस मौके पर सभी मंदिरों में वैदिक पद्धति से पूजा अर्चना की गयी। कजरिया कॉलोनी स्थित मंदिर में ध्वजारोहण के साथ दिनभर भक्ति रस की धारा बहती रही। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हरि कीर्तन और भजन संध्या में माहौल को भक्तिमय बना दिया। जिसमें स्थानीय भजन मंडली ने श्रीराम का गुणगान किया। जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता वातावरण ने भक्तों के उत्साह को और भी बढ़ाते रहा। पंडितों द्वारा विशेष पूजा अर्चना और मंत्र उच्चारण के साथ ध्वज चढ़ाया गया। इस मौके पर जसीडीह थाना परिसर में पूजा अर्चना की गयी। इस दौरान थाना प्रभारी दीपक कुमार ने आम लोगों ने अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.