लातेहार, मार्च 30 -- महुआडांड़,प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सभी स्थानों में रामनवमी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बजरंग दल समेत सभी अखाड़ों के सदस्य लगे हुए है। सभी चौक चौराहों एवं गली मोहल्ले को भगवा झंडा से सजाया जा रहा है। रामनवमी पूजा को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है जिसके संबंध में जानकारी देते हुए बजरंग दल जिला संयोजक सूरज साहू ने बताया कि 1 अप्रैल मंगलवार को मंगला जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें भारी संख्या में राम भक्त मौजूद होंगे। वहीं अष्टमी जुलूस एवं रामनवमी के दिन विशाल बाइक जुलूस समेत शोभा यात्रा निकाला जाएगा। जिसमें काफी संख्या में राम भक्त अपने पारंपरिक हथियारों के साथ भाग लेंगे। वहीं नवमी के दिन प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव से आए अखाड़ों के द्वारा झंडा मिलान, शक्ति प्रदर्शन, अखाड़ा में शौर्य प्रदर्शन, संध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.