कटिहार, अप्रैल 7 -- सेमापुर, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के श्री गुरु तेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर में रामनवमी के उपलक्ष में निशान साहब का पोशाक बदला गया। वही रामनवमी को लेकर गुरुद्वारा में कीर्तन भजन का समागम हुआ। बता दे प्रत्येक वर्ष रामनवमी के उपलक्ष में 105 फिट निशान साहब पोशाक बदल जाता है। इस दौरान ज्ञानी जीवन सिंह के द्वारा कीर्तन भजन गायन सिख श्रद्धालु को निहाल किया। गुरु के बताए गए मार्गों पर चलने का संदेश दिया है। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ओर से मैट्रिक और इंटर में फर्स्ट सेकंड हुए छात्रों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य गण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.