लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, संवाददाता। रामनवमी पर शहर में कई जगह शोभायात्रा निकाली जाएंगी। इसे देखते हुए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए है। जुलूस मार्ग की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। किसी भी जुलूस को निर्धारित मार्ग छोड़ कर नए रास्ते से जाने की अनुमति नहीं दी गई है। आयोजक समितियों के साथ पुलिस ने की बैठक पुराने लखनऊ में विशेष तौर पर रामनवमी पर जुलूस निकलते हैं। इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों संग बैठक की। उन्हें बताया गया कि पूर्व निर्धारित रास्तों से ही जुलूस निकाला जाए। जेसीपी कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि जुलूस मार्ग पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। संबंधित थाने के अलावा पीआरवी और मोबाइल यूनिट भी सक्रिय रहेंगी। सोशल मीडिया पर निगरानी की जिम्मेदारी साइबर सेल संभालेगी। विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.