लखनऊ, मार्च 23 -- नवरात्र, रामनवमी, ईद, वैशाखी पर्व को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अफसरों की मीटिंग बुलाई। इस दौरान सीएम योगी ने अफसरों को परम्परा के विरुद्ध कोई भी कार्य न किए जाने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। बैठक में सीएम योगी ने डीएम-एसपी से लेकर थानेदार तक को निर्देशित किया। सीएम योगी ने कहा, इन त्योहारों पर निकलने वाले जुलूस के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहें। अलविदा की नमाज पर विशेष सतर्कता बरती जाए। ईद पर सफाई व पेयजल की पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश रविवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिलों के पुलिस कमिश्नर, कप्तान, डीआईजी, आईजी व थानेदार अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं के साथ सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.